Skip to main content

बाजार के बाहुबली; 1 लाख के बना दिए 1.40 करोड़, ये हैं 10 साल में 140 गुना तक रिटर्न देने वाले ब्लूचिप शेयर

दिग्गज निवेशक कहते हैं कि शेयर बाजार में अगर निवेश के लिए सही शेयरों का चुनाव कर लिया तो अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता.

*बॉरेन बफे से लेकर राकेश झुनझुनवाला जैसे दिग्गज निवेशक हमेशा से यह कहते हैं कि शेयर बाजार ऐसी जगह है, जहां अगर आपने निवेश के लिए सही शेयरों का चुनाव कर लिया तो आपको अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता. लेकिन इसके लिए जरूरी है कि निवेशक पैसा लगाने के बाद धैर्य दिखाएं. अगर आप मजबूत कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन देखें तो दिग्गजों की यह बात सही भी साबित होती है. महज 10 साल का प्रदर्शन देखें तो ब्लूचिप क्टेगिरी में कम से कम 8 शेयर ऐसे हैं, जिन्होंने निवेशकों को 500 फीसदी से 14000 फीसदी तक रिटर्न दिया है. यानी निवेशकों को महज 10 साल में 140 गुना से ज्यादा रिटर्न मिला है. जिसका मतलब है कि 1 लाख का निवेश 1.40 करोड़ बन गया.*

*बजाज फाइनेंस*
10 साल का रिटर्न: 14234.16%
10 साल में शेयर का भाव: 29 रुपये से बढ़कर 4161 रुपये
बजाज फाइनेंस एक नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है. कंपनी का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 2,49,857.40 करोड़ है. बजाज फाइनेंस की देशभर में फ्रेंचाइजी सालाना आधार पर 30.1 मिलियन से बढ़कर 38.7 मिलियन यानी 3.87 करोड़ हो गई है. वहीं, सितंबर तिमाही में नए लोन की बुकिंग भी सालाना आधार पर 53 लाख से बढ़कर 65 लाख रही है. 30 सितंबर तक कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट 135,500 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की समान अवधि में 98,013 करोड़ रुपये था. कंपनी का मुनाफा सितंबर तिमाही में 63.11 फीसदी बढ़कर 1506 करोड़ रुपये रहा है.

*इंडसइंड बैंक*
10 साल का रिटर्न: 970.47%
10 साल में शेयर का भाव: 128 रुपये से बढ़कर 1376 रुपये
बैंक का कुल मार्केट कैप 95,324.44 करोड़ रुपये है. इंडसइंड बैंक का मुनाफा वित्त वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में 52.2 फीसदी बढ़कर 1,400.96 करोड़ रुपये रहा है. हालांकि इस दौरान बैंक का एनपीए बढ़ा है. डूबे कर्ज के लिए बैंक की प्रोविजनिंग भी बढ़ी है. 30 सितंबर, 2019 तक बैंक  का ग्रॉस एनपीए 1.09 फीसदी से बढ़कर कुल ऋण का 2.19 फीसदी हो गया. नेट एनपीए भी बढ़ा है.

*एशियन पेंट्स*
10 साल का रिटर्न: 939.96%
10 साल में शेयर का भाव: 167 रुपये से बढ़कर 1742 रुपये
कंपनी की शुरूआत 1042 में विश्‍व युद्ध के दौरान तब हुई थी, जब विदेश से आने वाले पेंट के आयात पर भारत में रोक लग गई थी. उस दौरान 4 दोस्तों ने एक छोटे से गैराज से इस कारोबार की शुरूआत की थी. आज एशियन पेंट्स का कुल मार्केट कैप बढ़कर 1.68 लाख करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी को बेस्ट वेल्थ क्रिएटर्स में से एक माना जाता है. सितंबर तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा करीब 68 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 824 करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी के सजावटी पेंट कारोबार में 12 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

*कोटक महिंद्रा बैंक*
10 साल का रिटर्न: 698.85%
10 साल में शेयर का भाव: 193 रुपये से बढ़कर 1627 रुपये
कोटक महिंद्रा बैंक मार्केट कैप के मामले में बीएसई पर 7वें नंबर है. बैंक का मार्केट कैप 311,397.51 करोड़ रुपये है. दूसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 51 फीसदी बढ़कर 1724.5 करोड़ रुपये रहा है. ब्याज आय 25.2 फीसदी बढ़कर 3,349.6 करोड़ रुपये रही है. हालांकि बैंक के एनपीए और प्रोविजनिंग में बढ़ोत्तरी हुई है.

HUL

10 साल का रिटर्न: 644.93%
10 साल में शेयर का भाव: 276 रुपये से बढ़कर 2056 रुपये
HUL मार्केट कैप के मामले में बीएसई पर चौथी सबसे बड़ी कंपनी है. कंपनी का मार्केट कैप 445,236.90 करोड़ रुपये है. HUL का मुनाफा वित्त वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में 21.2 फीसदी बढ़कर 1848 करोड़ रुपये रहा है. आय 6.7 फीसदी बढ़कर 9,852 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. एचयूएल की होम केयर कारोबार से होने वाली आय 3,080 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,371 करोड़ रुपये रही है. ब्यूटी एंड पर्सनल केयर कारोबार से होने वाली आय 4,316 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,543 करोड़ रुपये रही है.

Comments

Popular posts from this blog

Bazaarbull Trading Academy

  Advanced Technical Analysis  आणि ऑप्शन ट्रेडिंग ची नवीन बॅच   प्रोफेशनल ट्रेडर्स कोर्स   दिनांक 10 March 2023 पासून सुरू होत आहे. सोमवार ते शुक्रवार या  दररोज संध्याकाळी 8 ते 10 PM  या दरम्यान लेक्चर असतात. ( 30 Day )प्रोफेशनल ट्रेडर्स कोर्सला ऍडमिशन घेण्यासाठी कमीत कमी 6 महिने ऑप्शन ट्रेडिंग चा अनुभव असणे अनिवार्य आहे. त्याचबरोबर लॅपटॉप देखील आवश्यक आहे. कोर्सची प्रवेश फी 24000 आहे.  अधिक माहितीसाठी संपर्क  8459775427 बँक निफ्टी चा प्रीमियम टेलिग्राम चॅनेल जॉईन करण्यासाठी   Zerodha , Angle one,  Upstox and Aliceblue  मध्ये आमच्या लिंक मार्फत डिमॅट अकाउंट ओपन करणे करणे अनिवार्य आहे. अकाउंट ओपन झाल्यानंतर तुमचा रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर आणि त्यामध्ये फंड add करून त्याचा स्क्रीन शॉट पाठवणे. डिमॅट अकाउंट ओपन करण्यासाठी पुढील लिंक चा उपयोग करा. Zerodha https://zerodha.com/open-account?c=ZMPBRZ Angle broking https://tinyurl.com/yd5t4856 Aliceblue https://alicebluepartner.com/open-myaccount/?P=SSP729 ऑप्शन ट्रेडिंग शिकण्यासाठी फ्री कोर...

YouTube

 

शेअर मार्केट: बेसिक आणि टेक्निकल कोर्स

बेसिक आणि टेक्निकल कोर्स प्रा.डॉ.संतोष सूर्यवंशी  ८४५९७७५४२७/ ७७९८३७५३५६  Email: sant.sury@gmail.com अर्थसाक्षर आणि अर्थसक्षम मराठी पाऊल आर्थिक सक्षमतेकडे नमस्कार, मी प्रा.डॉ. संतोष सूर्यवंशी                          २०१४ पासून मी शेअर बाजारात कार्यरत आहे. मी स्वत: एक गुंतवणूकदार आणि पूर्ण वेळ Trader आहे, तसेच मी मराठी तरुणांना अर्थसाक्षर आणि अर्थसक्षम बनवण्यासाठी  काम करीत आहे . हे मार्गदर्शन करण्यासाठी youtube आणि ब्लॉगच्या माध्यमातून अनेक उपक्रम राबत आहे. माहिती तंत्रज्ञान याचा उपयोग करून मराठी लोकांपर्यंत शेअर बाजारातल्या उत्पन्नाची  माहिती पोहोचवणे हे माझे उद्दीष्ट आहे. मी तुमच्यासाठी अतिशय उपयुक्त असेअसा कोर्स डिझाईन केलेले आहेत. आणि तंत्रज्ञानामुळे तुम्ही घरबसल्या तुमच्या वेळेत हा कोर्स रात्री ८ ते १० या वेळेत पूर्ण करू शकता. Advanced Technical analysis online courses        " बेसिक आणि टेक्निकल कोर्सचा अभिप्राय. नमस्कार,  मी शंकर ढाकणे, सोलापूर बार्शी सर...