Skip to main content

भीम ऐप

गैजेट डेस्क.डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मोबाइल ऐप भीम लॉन्च किया। BHIM ऐप का पूरा नाम 'भारत इंटरफेस फॉर मनी' है। यह UPI बेस्ड पेमेंट सिस्टम पर काम करेगा। इसके जरिए लोग डिजिटल तरीके से पैसे भेज और रिसीव कर सकेंगे। खास बात यह है यह ऐप बिना इंटरनेट के भी काम करेगा। इसमें यूजर्स को बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड जैसी लंबी डिटेल्स डालने की जरूरत नहीं होगी। 

- भीम को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने डेवलप किया है। 
- इससे पैसे भेजने के लिए आपको सिर्फ एक बार अपना बैंक अकाउंट नंबर रजिस्टर करना होगा और एक UPI पिनकोड जनरेट करना होगा। 
- इसके बाद आपका मोबाइल नंबर ही पेमेंट एड्रेस होगा। हर बार अकाउंट नंबर डालने की जरूरत नहीं होगी।
- इंटरनेट नहीं होने पर फोन से USSD कोड *99# डायल करके भी इस ऐप को ऑपरेट किया जा सकता है। ये बिना इंटरनेट के भी काम करेगा।
- फिलहाल यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी को सपोर्ट करेगा। जल्दी ही क्षेत्रीय भाषाएं भी इसमें जुड़ेंगी।
क्या-क्या कर सकते हैं इस ऐप से
चैक बैलेंस : आप अपने बैंक अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं। 
कस्टम पेमेंट एड्रेस : आप अपने फोन नंबर्स के साथ कस्टम पेमेंट एड्रेस को भी ऐड कर सकते हैं।
QR कोड :QR कोड स्कैन करके भी आप किसी को पेमेंट भेज सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ मर्चेंट का QR कोड स्कैन करना होगा।
ट्रांजैक्शन लिमिट : 24 घंटे में मिनिमम 10,000 रुपए और मैक्सिमम 20,000 रुपए ट्रांसफर कर सकते हैं।

भीम ऐप यूज करने पर कोई चार्ज रहेगा?
इस ऐप से ट्रांजेक्शन करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। हालांकि, IMPS और UPI ट्रांसफर पर आपका बैंक कुछ चार्ज वसूल कर सकता है।
इसे यूज करने के लिए मुझे क्या करना होगा?
यह एंड्रॉयड (8th वर्जन से ऊपर) और iOS (5th वर्जन से ऊपर) पर अवेलेबल है। प्लेस्टोर और iOS स्टोर से इसे BHIM टाइप करके डाउनलोड किया जा सकता है।
क्या यह ऐप किसी भी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा?
इस ऐप को यूज करने के लिए आपको स्मार्टफोन, इंटरनेट एक्सेस, UPI पेमेंट सपोर्ट करने वाला भारतीय बैंक अकाउंट नंबर और अकाउंट से लिंक्ड मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। ऐप के जरिए बैंक अकाउंट को UPI से लिंक करना होगा।
ऐप यूज करने के लिए मुझे मोबाइल बैंकिंग एक्टिवेट करनी होगी?
नहीं, इसके लिए मोबाइल बैंकिंग एक्टिवेट करने की जरूरत नहीं। सिर्फ आपका मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर होना चाहिए।
क्या इसे यूज करने के लिए किसी खास बैंक का कस्टमर होना जरूरी है?
डायरेक्ट मनी ट्रांसफर के लिए आपके बैंक का UPI (Unified Payment Interface) प्लेटफॉर्म पर लाइव होना जरूरी है। UPI प्लेटफॉर्म पर एक्टिव सभी बैंक इस ऐप में लिस्टेड हैं।
मैं ऐप से अपने बैंक अकाउंट का UPI पिन कैसे जनरेट करूं?
इसके लिए आपको ऐप के मेन मेन्यू में बैंक अकाउंट्स पर जाकर Set UPI-PIN ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद आपसे डेबिट कार्ड/एटीएम कार्ड के आखिरी 6 डिजिट और कार्ड की एक्सपायरी डेट पूछी जाएगी। ये इनपुट डालने पर आपके मोबाइल पर OTP आएगा, जिससे आप UPI-PIN सेट कर पाएंगे।
क्या मैं ऐप में कई बैंक अकाउंट ऐड कर सकता हूं?
फिलहाल भीम ऐप पर सिर्फ एक ही बैंक अकाउंट जोड़ने का ऑप्शन है।
क्या मुझे भीम ऐप को अपनी बैंक अकाउंट डिटेल देनी होंगी?
रजिस्ट्रेशन के समय आपको डेबिट कार्ड डिटेल और मोबाइल नंबर बताना होगा। कार्ड नंबर से ही आपकी बैंक डिटेल सिस्टम को मिल जाएगी। इसे अलग से बताने की जरूरत नहीं।
इन बैंकों के अकाउंट सपोर्ट करेंगे
Allahabad Bank, Andhra Bank, Axis Bank, Bank of Baroda, Bank of India, Bank of Maharashtra, Canara Bank, Catholic Syrian Bank, Central Bank of India, DCB Bank, Dena Bank, Federal Bank, HDFC Bank, ICICI Bank, IDBI Bank, IDFC Bank, Indian Bank, Indian Overseas Bank, IndusInd Bank, Karnataka Bank, Karur Vysya Bank, Kotak Mahindra Bank, Oriental Bank of Commerce, Punjab National Bank, RBL Bank, South Indian Bank, Standard Chartered Bank, State Bank of India, Syndicate Bank, Union Bank of India, United Bank of India, Vijaya Bank.

Comments

Popular posts from this blog

Bazaarbull Trading Academy

  Advanced Technical Analysis  आणि ऑप्शन ट्रेडिंग ची नवीन बॅच   प्रोफेशनल ट्रेडर्स कोर्स   दिनांक 10 March 2023 पासून सुरू होत आहे. सोमवार ते शुक्रवार या  दररोज संध्याकाळी 8 ते 10 PM  या दरम्यान लेक्चर असतात. ( 30 Day )प्रोफेशनल ट्रेडर्स कोर्सला ऍडमिशन घेण्यासाठी कमीत कमी 6 महिने ऑप्शन ट्रेडिंग चा अनुभव असणे अनिवार्य आहे. त्याचबरोबर लॅपटॉप देखील आवश्यक आहे. कोर्सची प्रवेश फी 24000 आहे.  अधिक माहितीसाठी संपर्क  8459775427 बँक निफ्टी चा प्रीमियम टेलिग्राम चॅनेल जॉईन करण्यासाठी   Zerodha , Angle one,  Upstox and Aliceblue  मध्ये आमच्या लिंक मार्फत डिमॅट अकाउंट ओपन करणे करणे अनिवार्य आहे. अकाउंट ओपन झाल्यानंतर तुमचा रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर आणि त्यामध्ये फंड add करून त्याचा स्क्रीन शॉट पाठवणे. डिमॅट अकाउंट ओपन करण्यासाठी पुढील लिंक चा उपयोग करा. Zerodha https://zerodha.com/open-account?c=ZMPBRZ Angle broking https://tinyurl.com/yd5t4856 Aliceblue https://alicebluepartner.com/open-myaccount/?P=SSP729 ऑप्शन ट्रेडिंग शिकण्यासाठी फ्री कोर...

YouTube

 

शेअर मार्केट: बेसिक आणि टेक्निकल कोर्स

बेसिक आणि टेक्निकल कोर्स प्रा.डॉ.संतोष सूर्यवंशी  ८४५९७७५४२७/ ७७९८३७५३५६  Email: sant.sury@gmail.com अर्थसाक्षर आणि अर्थसक्षम मराठी पाऊल आर्थिक सक्षमतेकडे नमस्कार, मी प्रा.डॉ. संतोष सूर्यवंशी                          २०१४ पासून मी शेअर बाजारात कार्यरत आहे. मी स्वत: एक गुंतवणूकदार आणि पूर्ण वेळ Trader आहे, तसेच मी मराठी तरुणांना अर्थसाक्षर आणि अर्थसक्षम बनवण्यासाठी  काम करीत आहे . हे मार्गदर्शन करण्यासाठी youtube आणि ब्लॉगच्या माध्यमातून अनेक उपक्रम राबत आहे. माहिती तंत्रज्ञान याचा उपयोग करून मराठी लोकांपर्यंत शेअर बाजारातल्या उत्पन्नाची  माहिती पोहोचवणे हे माझे उद्दीष्ट आहे. मी तुमच्यासाठी अतिशय उपयुक्त असेअसा कोर्स डिझाईन केलेले आहेत. आणि तंत्रज्ञानामुळे तुम्ही घरबसल्या तुमच्या वेळेत हा कोर्स रात्री ८ ते १० या वेळेत पूर्ण करू शकता. Advanced Technical analysis online courses        " बेसिक आणि टेक्निकल कोर्सचा अभिप्राय. नमस्कार,  मी शंकर ढाकणे, सोलापूर बार्शी सर...