Skip to main content

डिजिटल ऐप BHIM

           डिजिटल ऐप BHIM

राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज 30 दिसंबर को लकी ग्राहक योजना का पहला लकी ड्रॉ हुआ. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल पेमेंट्स को आसान बनाने के लिए मोबाइल ऐप BHIM लॉन्च किया है. इस ऐप का नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर 'भीम' रखा गया है. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तकनीक अमीरों का ही नहीं गरीबों का भी खजाना है.
Bhim App for Digital Payment 


उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहब बहुत महान अर्थशास्त्री थे. उनके विचारों का परिणाम ही था कि देश में केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की शुरुअात हुई. कैशलेस अर्थव्यवस्था पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि आपका अंगूठा, आपका बैंक और आपका अंगूठा आपकी पहचान है. अंबेडकर के बारे में बोलते हुए कहा कि वह दलित, पीड़ित लोगों के मसीहा थे. उन्होंने समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति के लिए संघर्ष किया. जंगलों में रहने वाले आदिवासियों के लिए संघर्ष किया. इसीलिए, इस तरह की नई शुरुआत का नाम बाबा साहब के नाम पर रखा गया. भीम ऐप दुनिया के लिए अजूबा होगा. उन्होंने व्यापार योजना ड्रॉ पर बोलते हुए कहा कि 100 दिन में लाखों परिवार में इनाम जाएगा. 100 दिनों तक हर रोज 15 हजार लोगों को एक हजार रुपये का इनाम मिलेगा. 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती के दिन इसका मेगा ड्रा होगा. उन्‍होंने कहा कि आशावादियों के लिए हजार मौके हैं. उन्‍होंने देश की डिजिटल ताकत के बारे में कहा कि ईवीएम क्रांति लाने का वाला देश भारत है. साथ ही जोड़ा कि आशावादियों के लिए हजार मौके हैं जबकि कुछ लोगों का जीवन ही निराशा से शुरू होता है. पीएम ने चिदंबरम पर चुटकी लेते हुए कहा कि पहले की सरकारों में घोटालों की खबरें होती थीं. अब ऐसा नहीं होता है. उन्‍होंने कहा कि एक नेता ने कहा कि नोटबंदी का कदम खोदा पहाड़ और खोजी चुहिया जैसा है. पीएम ने कहा कि उनको तो चुहिया ही निकालनी थी क्‍योंकि वही तो कुतर-कुतर कर सब खा जाती है.

पीएम मोदी ने मीडिया का भी आभार व्यक्त किया. कहा- यदि वे किसी चीज पर निश्चय कर लेते हैं तो वह हो जाती है. मीडिया ने लाल बत्ती के खिलाफ अभियान शुरू किया तो वे लोग जो इसके योग्य थे, वे भी इसका इस्तेमाल करने से हिचकने लगे. मीडिया ने हेलमेट पहनने के लिए अभियान चलाया, आज लोग हेलमेट पहनने लगे. यह कोई छोटी सेवा नहीं है. मोदी ने मीडिया के स्वच्छता अभियान के संबंध में किए गए काम को भी सराहा.

पीएम मोदी ने कहा कि मैं एक सकारात्मक आदमी हूं. मैं मीडिया में केवल अच्छाई देखता हूं. आने वाले दिनों में मीडिया देश के लिए बहुत बड़ी सेवा कर सकता है. मीडिया ने इस मुद्दे को उठाया कि सबसे पास स्मार्टफोन नहीं है तो ऐसे में सरकार को सोचना पड़ा कि भीम ऐप ऐसा बनाया जाना चाहिए जोकि फीचर फोन में भी काम कर सके. अब कुछ दिन बाद ही मीडिया लोगों से पूछना शुरू करेगा कि क्या वे भीम का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत पहले सोने की चिड़िया था लेकिन हम अपनी गलतियों की वजह से गरीब हो गए लेकिन भारत में अभी भी एक बार फिर सोने की चिड़िया बनने की क्षमता है. देश ईमानदारी की राह पर चलना चाहता है, हमको इसे प्रोत्साहित करना चाहिए. 

Comments

Popular posts from this blog

Bazaarbull Trading Academy

  Advanced Technical Analysis  आणि ऑप्शन ट्रेडिंग ची नवीन बॅच   प्रोफेशनल ट्रेडर्स कोर्स   दिनांक 10 March 2023 पासून सुरू होत आहे. सोमवार ते शुक्रवार या  दररोज संध्याकाळी 8 ते 10 PM  या दरम्यान लेक्चर असतात. ( 30 Day )प्रोफेशनल ट्रेडर्स कोर्सला ऍडमिशन घेण्यासाठी कमीत कमी 6 महिने ऑप्शन ट्रेडिंग चा अनुभव असणे अनिवार्य आहे. त्याचबरोबर लॅपटॉप देखील आवश्यक आहे. कोर्सची प्रवेश फी 24000 आहे.  अधिक माहितीसाठी संपर्क  8459775427 बँक निफ्टी चा प्रीमियम टेलिग्राम चॅनेल जॉईन करण्यासाठी   Zerodha , Angle one,  Upstox and Aliceblue  मध्ये आमच्या लिंक मार्फत डिमॅट अकाउंट ओपन करणे करणे अनिवार्य आहे. अकाउंट ओपन झाल्यानंतर तुमचा रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर आणि त्यामध्ये फंड add करून त्याचा स्क्रीन शॉट पाठवणे. डिमॅट अकाउंट ओपन करण्यासाठी पुढील लिंक चा उपयोग करा. Zerodha https://zerodha.com/open-account?c=ZMPBRZ Angle broking https://tinyurl.com/yd5t4856 Aliceblue https://alicebluepartner.com/open-myaccount/?P=SSP729 ऑप्शन ट्रेडिंग शिकण्यासाठी फ्री कोर...

YouTube

 

शेअर मार्केट: बेसिक आणि टेक्निकल कोर्स

बेसिक आणि टेक्निकल कोर्स प्रा.डॉ.संतोष सूर्यवंशी  ८४५९७७५४२७/ ७७९८३७५३५६  Email: sant.sury@gmail.com अर्थसाक्षर आणि अर्थसक्षम मराठी पाऊल आर्थिक सक्षमतेकडे नमस्कार, मी प्रा.डॉ. संतोष सूर्यवंशी                          २०१४ पासून मी शेअर बाजारात कार्यरत आहे. मी स्वत: एक गुंतवणूकदार आणि पूर्ण वेळ Trader आहे, तसेच मी मराठी तरुणांना अर्थसाक्षर आणि अर्थसक्षम बनवण्यासाठी  काम करीत आहे . हे मार्गदर्शन करण्यासाठी youtube आणि ब्लॉगच्या माध्यमातून अनेक उपक्रम राबत आहे. माहिती तंत्रज्ञान याचा उपयोग करून मराठी लोकांपर्यंत शेअर बाजारातल्या उत्पन्नाची  माहिती पोहोचवणे हे माझे उद्दीष्ट आहे. मी तुमच्यासाठी अतिशय उपयुक्त असेअसा कोर्स डिझाईन केलेले आहेत. आणि तंत्रज्ञानामुळे तुम्ही घरबसल्या तुमच्या वेळेत हा कोर्स रात्री ८ ते १० या वेळेत पूर्ण करू शकता. Advanced Technical analysis online courses        " बेसिक आणि टेक्निकल कोर्सचा अभिप्राय. नमस्कार,  मी शंकर ढाकणे, सोलापूर बार्शी सर...