Skip to main content

सातवां वेतन आयोग: चालू वित्त वर्ष में जेटली ने बचाया हजारों करोड़ का खर्च

सातवां वेतन आयोग: चालू वित्त वर्ष में जेटली ने बचाया हजारों करोड़ का खर्च


सातवें वेतन आयोग को लागू हुए लगभग 6 महीने हो चुके हैं लेकिन केन्द्र सरकार से कर्मचारियों को इसका पूरा फायदा अभी तक नहीं मिल पाया है. सातवें वेतन आयोग ने कर्मचारियों की सैलरी में 14.27 फीसदी इजाफे की सिफारिश की थी. आइए जानते हैं कैसे केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को नहीं मिल पाया वेतन आयोग की सिफारिशों का पूरा फायदा.1. वेतन आयोग के इजाफे से सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में थोड़ा इजाफा हुआ क्योंकि उनकी मासिक आय में आधे से अधिक का फायदा भत्ते के तौर पर मिलने वाली सैलरी में होता है. उन्हें एचआरए के तहत मिलने वाला पैसा भत्ते में जुड़ता है और यह भत्ता उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा होता है.
2. इस भत्ते की फूटी पाई अभी सातवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को नहीं दी गई है. दरअसल सातवें वेतन आयोग से कर्मचारियों के एलाउंस में वृद्धि को देने की प्रक्रिया को निर्धारित करने के लिए प्रधानमंत्री ने हाई लेवल कमेटी का गठन किया है.
3. यह कमेटी अपनी सिफारिश कर चुकी है लेकिन केन्द्र सरकार पहले नोटबंदी और अब राज्यों में चुनाव के चलते अप्रैल से पहले कर्मचारियों को भत्ता देने में असमर्थ है.
4. प्रधानमंत्री द्वारा भत्ते पर बनी कमेटी ने सातवें वेतन आयोग द्वारा कर्मचारियों को दिए जाने वाले एलाउंसेज की संख्या में बड़ी कमी की है. केन्द्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले 196 तरह के अलाउंस से सातवें वेतन आयोग ने 53 अलाउंस को हटा दिया है. वहीं कई अलाउंस को एक-दूसरे में मर्ज कर दिया गया है.
5. गौरतलब है कि वेतन आयोग की सिफारिशों से वेतन में हुई वृद्धि कर्मचारियों को दो भाग में दी जाती है. जहां बेसिक सैलरी में बढ़ी हुई सैलरी बैकडेट से उस महीने से दी जाती है जिसमें केन्द्र सरकार सिफारिशों को लागू करती है.
6. वहीं बढ़ी हुई सैलरी में भत्ता उस तारीख से दिया जाता है जिस तारीख से सरकार इस भत्ते को देने पर फैसला लेती है. लिहाजा, कर्मचारियों को बेसिक सैलरी में एरियर मिल जाता है वहीं भत्ते में एरियर का कोई प्रावधान नहीं होता.
7. आमतौर पर वेतन आयोग की सिफारिशों पर फैसला होने के बाद बेसिक सैलरी में इजाफे के साथ-साथ भत्ते पर भी फैसला कर लिया जाता है और यही केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए वेतन आयोग का पूरा फायदा होता है.
8. अब कयास लगाया जा रहा है कि केन्द्र सरकार अपने कर्मचारियों के भत्ते पर चुनाव प्रक्रिया के बाद फैसला लेगा जिससे उन्हें भत्ते में इजाफा का पैसा अप्रैल 2017 से देना होगा. इसमे कोई एरियर न होने की वजह से कर्मचारियों का मानना है कि केन्द्र सरकार ने भत्ते पर फैसला लेने में देरी की है जिससे उन्हें कई महीनों के भत्तों में इजाफे का नुकसान उठाना पड़ा है.
9. गौरतलब है कि वेतन आयोग के इजाफे का सीधा फायदा 47 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 53 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा. इसमें सेना के 14 लाख कर्मचारी और 18 लाख पेंशन भोगी भी शामिल हैं. अभी सरकार ज्यादातर कर्मचारियों को सिर्फ बेसिक सैलरी में इजाफे एरियर दे पाई है वहीं अलाउंस की रकम पर फैसला होना बाकी है.
10. केन्द्र सरकार का पिछले साल जुलाई में आए नोटिफिकेशन के मुताबिक केन्द्रीय कर्मचारी की न्यूमतम सैलरी 7,000 रुपये प्रति माह से बढ़कर 18,000 रुपये हो गई थी. वहीं सीनियर स्तर पर कैबिनेट सेक्रेटरी को 2.5 लाख रुपये तक की सैलरी मिल सकती है जबकि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों से पहले उसे महज 90,000 तक की सैलरी मिलती थी. 
11. लिहाजा, एक बात साफ है कि केन्द्र सरकार द्वारा इस फैसले में लगे समय के चलते वह मौजूदा वित्त वर्ष (2016-17) के बजट से केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को अलाउंस नहीं दे रही है. इससे वेतन आयोग की सिफारिशों से केन्द्र सरकार के खजाने पर पड़े बोझ को सरकार ने अगले वित्त वर्ष के लिए टाल दिया और मौजूदा वित्त वर्ष में सरकारी खजाने के लिए बचत करने मे कामयाब हुई है.

Comments

Popular posts from this blog

Bazaarbull Trading Academy

  Advanced Technical Analysis  आणि ऑप्शन ट्रेडिंग ची नवीन बॅच   प्रोफेशनल ट्रेडर्स कोर्स   दिनांक 10 March 2023 पासून सुरू होत आहे. सोमवार ते शुक्रवार या  दररोज संध्याकाळी 8 ते 10 PM  या दरम्यान लेक्चर असतात. ( 30 Day )प्रोफेशनल ट्रेडर्स कोर्सला ऍडमिशन घेण्यासाठी कमीत कमी 6 महिने ऑप्शन ट्रेडिंग चा अनुभव असणे अनिवार्य आहे. त्याचबरोबर लॅपटॉप देखील आवश्यक आहे. कोर्सची प्रवेश फी 24000 आहे.  अधिक माहितीसाठी संपर्क  8459775427 बँक निफ्टी चा प्रीमियम टेलिग्राम चॅनेल जॉईन करण्यासाठी   Zerodha , Angle one,  Upstox and Aliceblue  मध्ये आमच्या लिंक मार्फत डिमॅट अकाउंट ओपन करणे करणे अनिवार्य आहे. अकाउंट ओपन झाल्यानंतर तुमचा रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर आणि त्यामध्ये फंड add करून त्याचा स्क्रीन शॉट पाठवणे. डिमॅट अकाउंट ओपन करण्यासाठी पुढील लिंक चा उपयोग करा. Zerodha https://zerodha.com/open-account?c=ZMPBRZ Angle broking https://tinyurl.com/yd5t4856 Aliceblue https://alicebluepartner.com/open-myaccount/?P=SSP729 ऑप्शन ट्रेडिंग शिकण्यासाठी फ्री कोर...

YouTube

 

शेअर मार्केट: बेसिक आणि टेक्निकल कोर्स

बेसिक आणि टेक्निकल कोर्स प्रा.डॉ.संतोष सूर्यवंशी  ८४५९७७५४२७/ ७७९८३७५३५६  Email: sant.sury@gmail.com अर्थसाक्षर आणि अर्थसक्षम मराठी पाऊल आर्थिक सक्षमतेकडे नमस्कार, मी प्रा.डॉ. संतोष सूर्यवंशी                          २०१४ पासून मी शेअर बाजारात कार्यरत आहे. मी स्वत: एक गुंतवणूकदार आणि पूर्ण वेळ Trader आहे, तसेच मी मराठी तरुणांना अर्थसाक्षर आणि अर्थसक्षम बनवण्यासाठी  काम करीत आहे . हे मार्गदर्शन करण्यासाठी youtube आणि ब्लॉगच्या माध्यमातून अनेक उपक्रम राबत आहे. माहिती तंत्रज्ञान याचा उपयोग करून मराठी लोकांपर्यंत शेअर बाजारातल्या उत्पन्नाची  माहिती पोहोचवणे हे माझे उद्दीष्ट आहे. मी तुमच्यासाठी अतिशय उपयुक्त असेअसा कोर्स डिझाईन केलेले आहेत. आणि तंत्रज्ञानामुळे तुम्ही घरबसल्या तुमच्या वेळेत हा कोर्स रात्री ८ ते १० या वेळेत पूर्ण करू शकता. Advanced Technical analysis online courses        " बेसिक आणि टेक्निकल कोर्सचा अभिप्राय. नमस्कार,  मी शंकर ढाकणे, सोलापूर बार्शी सर...